सन्देश

सर्वप्रथम मै सभा के प्रबंधक समिति के सभी निर्देशक, सभी सदस्यों तथा सभा के समस्त अधिकारियों को बतौर सभा के मेरे अध्यक्ष निर्वाचित करने के उपलक्ष्य पर धन्यवाद व् आभार व्यक्त करता हूं I मुझे प्रतीत होता है कि मै उन पूर्व खुशनसीब अध्यक्षों में शामिल हो गया हूं जिन्हें इस सभा का नेतृत्त्व करने का सोभाग्य प्राप्त हुआ है I अपने पूर्व के लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में भी मेरा प्रयास रहा हे कि सभा के समग्र आधारभूत ढांचागत सरचना को सुदृढ़ कर व् नई प्रोधोगिकी और तकनीक का बेहतर समावेसक  कर सभा के व्यवसाय में बढ़ोतरीके साथ साथ सभा की लाभप्रदता को कायम रखा जा सके I जिस और हमने अपना प्रथम कार्य सभा की समस्त शाखाओं को संचार के माध्यम से आपस में जोड़ना प्रारम्भ कर दिया है I

इस सहकारी सभा के परिवार का मुखिया होने के नाते मै आप सब को विश्वास दिलाता हूं कि यह सभा हम सब की है I सभा के विकास को हम मिलजुलकर पूरी तन्मयता व् परिश्रम के बूते सतत जारी रखने में सफल होंगे I साथ ही अपने समस्त सदस्यों व कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना मेरा सर्वोपरि दायित्व रहेगा I आओ हम सब मिलकर अपनी इस सभा को सफलता की नयी बुलंदियों में स्थापित कर सकें I

कमल चंद राणा (अध्यक्ष)